राघवेन्द्र सरकार ने किया मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन, चंदेल और स्व.जुदेव का जताया आभार, कहा जो संघर्ष करता है, वो समझौता नही करता…

जांजगीर-चांपा। कुटरा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का भुमिपुजन ख्याति प्राप्त समाजसेवी राघवेन्द्र पाण्डेय और सरपंच प्रतिनिधि रामधन कश्यप द्वारा किया गया। डिवी प्राईवेट लिमिटेड कोरबा के पुरोहित आचार्य पं जीवन प्रसाद द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 357करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भुमिपुजन कराया गया, पुजा के दौरान पं द्विवेदी ने कहा मेडिकल कालेज भवन के निर्माण में भुमि की खोदाई होगी जिससे विभिन्न जीव जन्तुओ की हत्या होगी जीव हत्या का पाप किसी पर ना हो ईसलिये मेडिकल कालेज निर्माण कार्य हेतु आज विधिविधान से भुमिपुजन सम्पन्न किया गया है। ईसके बाद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुआ राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि एक समय था जब सुविधा के अभाव में गांव के बच्चों को आठवी के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ती थी, गाव की मजबूत एकता का परिणाम है कि देश भर से बच्चे अब मेडिकल की पढ़ाई करने गांव आयेंगे, उन्होंने कहा कुटरा ने अपना ईतिहास बदला है और जो संघर्ष करता है वो समझौता नही करता है। श्री पाण्डेय ने गांव के विकास में योगदान के लिए पुर्व विधायक नारायण चंदेल और स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के प्रति आभार व्यक्त। भूमिपूजन के मौके कार्यक्रम का शासन प्रशासन और जिम्मेदार लोगों को सुचना नही देने पर श्री पाण्डेय ने नाराजगी जताई और भुमिपुजन रोकने को कहा लेकिन आचार्य द्विवेदी द्वारा समझाये जाने पर श्री पाण्डेय भुमिपुजन कार्य मैं बैठने को तैयार हुये, श्री पाण्डेय ने साईट प्रभारी अमीत शर्मा से निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने तथा गांव में उपलब्ध कामगारों को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी । ईस अवसर पर छोटेलाल सूर्यवंशी, पवन दिनकर, सुमेंद्र कश्यप, रामकुमार खरे, मनमोहन कश्यप, टिन्कू पाण्डेय,किरण अम्बेडर, गजानंद खरे, रामकृष्ण सूर्यवंशी सहीत गांव के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
मेडिकल कॉलेज का गांव के रोजगार पर असर
गाव के जिस 110 एकड़ भुमि पर मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है वहां गांव के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी खेती किसानी का कार्य कर अपना जीवन यापन करते थे लेकिन मेडिकल कॉलेज बनने से उनके रोजी रोटी पर संकट आ गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में काम मिलने की उम्मीद है, राघवेन्द्र पाण्डेय ने निर्माण एजेंसी को गांव वालों प्राथमिकता देने की बात कही।
ड्रीम प्रोजेक्ट है, जनप्रतिनिधियों का सम्मान हो
ईस मौके पर राघवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिले भर के लोगों की ड्रीम प्रोजेक्ट है, प्रत्येक समारोह में सांसद विधायक पुर्व विधायक सहीत स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भरोसा में लेकर कार्य करने का आवश्यकता है, एैसा नही होने पर निर्माण एजेंसी के प्रति संदेह होगा। अत: निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा श्री पाण्डेय ने पत्रकारों से भी अपील किया कि निर्माण कार्यों पर ध्यान रखें।
रामसरकार जिंदाबाद के नारों से गुंजा कुटरा
भुमिपुजन विवाद के बीच राघवेन्द्र पाण्डेय के कुटरा पहुंचते ही ग्रामीणों का हौसला सातवें आसमान पर था गांव वालों ने राघवेंद्र में उनके पिता स्व. रामसकार पाण्डेय की छवि देखी और रामसरकार पाण्डेय जिंदाबाद के नारे गुंजने लगे, सत्तर के दशक में मयुर हवेली कुटरा का दबदबा पुरे जांजगीर तहसील में था जिसकी चर्चा आज भी लोगों के बीच होती है। स्व रामसकार पाण्डेय के धाकड़ व्यक्तित्व और जनसेवा के कार्यों से प्रभावित जांजगीर-चाम्पा के पहले कलेक्टर डां व्ही एस निरंजन ने कुटरा के शासकीय मिडिल स्कुल को स्व. रामसकार पाण्डेय की स्मृति में संचालित करने का निर्णय लिया था।



