Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पद प्रभारी जनपद सीईओ का, काम कर रहे परियोजना अधिकारी…

जिला पंचायत सक्ती कार्यालय में एक ग्राम पंचायत अधिकारी इस समय परफार्मेंस ग्रांट समेत का भी कार्य देख रहे हैं।

सक्ती। पदनाम प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कर रहे जिला परियोजना अधिकारी का काम। जी हां, पंचायती राज विभाग में इन दिनों अजीबोगरीब कारनामे हो रहे हैं। एक ओर विभाग में अधिकारियों की कमी का रोना है, तो दूसरी ओर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियमविरुद्ध ढंग से कार्यालय से संबद्ध कर उनसे संवेदनशील पटलों पर जिला परियोजना अधिकारी का कार्य लिया जा रहा है। वहीं एक दर्जन से अधिक संविदा कर्मियों को कार्यालय में तैनात कर बिल, परिवार रजिस्टर व कोर्ट केस का कार्य कराया जा रहा है।

See also  Raigarh POSCO Court Verdict : मासूम से ज्यादती करने वाले आरोपी को ‘प्राकृतिक जीवन’ तक उम्रकैद; कोर्ट ने कहा- “जेल में ही बीतेगा शेष जीवन”

पटल पर तैनात प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सक्ती

प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सक्ती को जिला पंचायत सक्ती में जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय में कमी का हवाला देकर संबद्ध किए गए परफार्मेंस ग्रांट समेत अनेको कार्य देख रहे हैं। यही नही प्रभारी सीईओ की कारनामे की शिकायत पर भी क्लीन चिट मिल जाए रहा है क्योंकि इनकी इशारे पर जिला चल रहा है इनके सामने उच्च अधिकारियों नतमस्तक हो चुके है विशेष सूत्रों से जानकारी के अनुसार अपनी जांच के लिए अपने मनपसंद अधिकारियों को जांच टीम में शामिल कर क्लीन चिट पाने में कामयाब हुए है लेकिन झूठमूठ की रवैया कब तक चलेगी भगवान की घर देर है अंधेर नही ।

See also  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बाबा महाकाल के किए दर्शन भस्म आरती में लिया हिस्सा…

दबे जुबान से अधिकारी भी कर रहे स्‍वीकार

Advertisment

जिला पंचायत कार्यालय की उच्च अधिकारी का कहना है कि प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सक्ती को जिला पंचायत सक्ती में नियम विरुद्ध पद स्थापना कलेक्टर के द्वारा दी गई है लेकिन उच्च अधिकारी का अवहेलना भी नही किया जा सकता पद रिक्त होने के कारण देख रहे हैं। इसके गलत तरीके से नियुक्ति पर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी आक्रोश है प्रभारी सीईओ की रवैया सुर्खियों में बनी हुई है और जिला पंचायत सक्ती कार्यालय में आये दिन तू तू मैं मैं की हरकत देखने को मिल रही है इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राम पंचायत के सरपँच सचिव की कार्य समय पर नही हो पा रहा है समय रहते उच्च अधिकारियों को संज्ञान लेने की जरूरत है।

See also  काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर पर नजर आया सफेद उल्लू, भक्तों ने माना लक्ष्मी माता का आशीर्वाद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!