Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लिस्टिंग से पहले हर शेयर पर ₹32 का फायदा! 21 गुना तक भर चुका है यह IPO, आज है निवेश का आखिरी मौका

सचीरोम आईपीओ में निवेशकों की भारी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। 10 जून तक यह पब्लिक इश्यू 21 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका है, और आज यानी 11 जून को इसमें निवेश करने का आखिरी दिन है। ग्रे मार्केट में इस कंपनी के शेयर 32 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जिससे मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद बढ़ गई है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 60.41 लाख नए इक्विटी शेयर जारी कर 61.62 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके शेयर एनएसई के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

आईपीओ की डिटेल्स – प्राइस बैंड और लॉट साइज
Sacheerome का प्राइस बैंड 96 से 102 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 1,200 शेयर शामिल हैं, यानी रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए 1,22,400 रुपये का निवेश करना होगा।

See also  रायपुर में सड़क हादसे में फायरमैन के भतीजे की मौत...

14.78% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए

11.1% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए

25.9% यानी करीब 20.1 लाख शेयर रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हैं।

Advertisment

अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट
आईपीओ 11 जून को बंद हो रहा है। शेयरों का अलॉटमेंट 12 जून को होने की संभावना है और लिस्टिंग 16 जून को NSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है।

कंपनी का कारोबार क्या है?
सचीरोम एक सुगंध उत्पाद बनाने वाली कंपनी है, जो डिओडोरेंट, कैंडल्स, अगरबत्ती, कॉस्मेटिक्स, बेबी केयर और पर्सनल केयर आइटम्स जैसे प्रोडक्ट्स तैयार करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का उपयोग घरेलू और औद्योगिक दोनों क्षेत्रों में किया जाता है।

See also  बड़ी खबर : ज्यादा सामान पर अब प्लेन की तरह ट्रेन में भी लगेगा जुर्माना, जानें क्या है नया नियम…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!