Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खतरे में पुलिस! रिटायर्ड IPS की पत्नी को दी गर्दन मरोड़ कर दर्दनाक मौत! नेपाली कर्मचारियों पर शक

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शहर के प्रशांत नगर स्थित IAS और IPS अधिकारियों के सरकारी आवास परिसर में रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन की पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

घर में अकेली थीं महिला, देर रात हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, 1986 बैच के रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन की पत्नी घर में अकेली थीं। देर रात करीब 1:45 बजे अज्ञात हमलावर घर में दाखिल हुए और महिला की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर में रखे सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

See also  नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2024 -25, मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश, निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किए जाने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक...

नेपाल मूल के कर्मचारियों पर शक

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना में घर में काम करने वाले नेपाल मूल के कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इन लोगों की तलाश में जुट गई है और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Advertisment

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर सी वी आनंद मौके पर पहुंचे। उनके साथ गृह सचिव शिखा गोयल और इंटेलिजेंस प्रमुख विजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

See also  CG NEWS : नशे में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर ने किया उपद्रव…

जांच के लिए बनाई गईं 4 विशेष टीमें

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार विशेष जांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों को अलग-अलग एंगल से जांच और आरोपियों की तलाश का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सरकारी अधिकारियों के हाई सिक्योरिटी इलाके में हुई इस हत्या ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर उन सरकारी परिसरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है जहां वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहते हैं।

See also  जब विद्यार्थी कोई गलती करता है तब लोग उससे पूछते हैं तुम्हें किस शिक्षक ने पढ़ाया है -राजेश्री महन्त, स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद पांडे एवं केशव प्रसाद पांडे की स्मृति में छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!