Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CMO कार्यालय का घेराव

रायपुर : रायपुर में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने CMO कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां, जांच और इलाज जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका कहना है कि अस्पतालों में डॉक्टरों, स्टाफ और जरूरी उपकरणों की भारी कमी है, जिससे गरीब मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। पार्टी ने दावा किया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही।

See also  राज्य सरकार से बजट नहीं मिलने के कारण क्रेडा विभाग में कार्य बंद होने के कगार पर, उपकरण, ड्यूल पंप सहित मेंटेनेंस के सामग्री की कमी, अधिकारी कर्मचारियों को भी नहीं मिल पाया वेतन, कार्य हो रहा प्रभावित...

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किए गए हमर अस्पताल गरीब परिवारों के लिए राहत का केंद्र थे, जहां मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में इन अस्पतालों की स्थिति खराब हो गई है। कई अस्पतालों में डॉक्टर और स्टाफ की कमी के साथ दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों का भी अभाव बताया गया।

कांग्रेस ने जिला अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और अस्पतालों की स्थिति बेहतर करने की मांग की।

See also  छत्तीसगढ़ की प्रगति का बजट- पंकज...

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार से अस्पतालों में जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और आम लोगों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!