Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : शराब के पैसे मांगने पर युवक पर ताबड़तोड़ चाकू हमला, हालत गंभीर…

दुर्ग,10 सितम्बर। दुर्ग जिले में बढ़ते अपराध के बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के एक शराब दुकान के पास शराब के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक अंकुश कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया।

इस हमले में अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अंकुश कुमार शराब दुकान के पास मौजूद था। इस दौरान कुछ आरोपियों ने उससे शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे। अंकुश द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अंकुश पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में अंकुश को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल अंकुश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अकलतरी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण... समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री हुए रूबरू...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!