Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
 
जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ईमेल आईडी विजय कुमार कश्यप के धारक द्वारा इसके नाम से इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड कर गंदे-गंदे कमेंट कर रहा है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक172/23 धारा 509 ख भादवि पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 67 आईटी एक्ट जोडऋी गई है। विवेचना के दौरान इंस्टाग्राम आईडी बनाने में प्रयुक्त मोबाईल नंबर के धारक का पतासाजी कर उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल बरामद किया गया एवं सीम को तोड़कर नदी में फेंकने से साक्ष्य नष्ट करने पर धारा 201 भादवि जोड़ी गई है।
        आरोपी विजय कुमार कश्यप उम्र 29 वर्ष निवासी कामता थाना शिवरीनारायण को 08 मई 23 को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
             आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, किशोर दीवान आरक्षक अर्जुन यादव, श्रीकांत सिंह, तेरसराम साहू एवं लीलाराम साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  सुगम ऐप: संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, रजिस्ट्री प्रकिया को बनाया जा रहा है अधिक पारदर्शी, कार्यसक्षम तथा जनहितैषी, संपत्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का निर्देशांक रजिस्ट्री पेपर में स्थायी रूप से अंकित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!