Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नशे के सिरप के साथ विक्रेता चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे… आरोपी के कब्जे से 79 नग मादक पदार्थ सिरप किया गया बरामद…

नशे के सिरप के साथ विक्रेता चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे
 
आरोपी के कब्जे से 79 नग मादक पदार्थ सिरप किया गया बरामद
 
जांजगीर-चांपा। थाना चांपा में सूचना प्राप्त हुई कि नाथूराम पटेल निवासी डोंगाघाट अपने घर में नशे की कोरेक्स सिरप बिक्री कर रहा है। जिस पर चांपा स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहॉ आरोपी के मकान अंदर कमरे के दीवान में रखे थैला एवं बैग में कुल 79 नग नशे की सिरप मादक पदार्थ ओनरेक्स व ओनरिक्स सिरप मिली जिसे जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 252/23 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
  आरोपी नाथूराम पटेल पिता मुरीत राम पटेल निवासी वार्ड नंबर 07 डोंगाघाट चांपा को 09 मई 23 को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
          उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सउनि रामप्रसाद बघेल, बेलसज्जर लकड़ा, प्र.आर. प्रकाश राठौर, महिला प्र.आर. श्यामा जायसवाल आर. ईश्वरी राठौर, माखन साहू, गौरीशंकर राय एवं रोहित कहरा का योगदान रहा।

See also  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा... आगामी खरीफ मौसम के लिए गौठानों में पर्याप्त मात्रा में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन के निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!