Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

नबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ति। प्रार्थी द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की 14 जनवरी 2023 23 को प्रार्थी की नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 79/ 2023 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पीड़िता को आरोपी लंबोदर मांझी के घर से बरामद किया गया। पीड़िता ने अपने कथान में बताइए कि 14 जनवरी 2023 को लंबोदर मांझी ने तुमसे शादी करूंगा कह कर अपने साथ बहला-फुसलाकर सर्वमंगला मंदिर कोरबा में ले जाकर मेरे साथ शादी किया है और शादी के बाद लंबोदर मांझी ने कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया है। पीड़िता के कथन के अनुसार प्रकरण में धारा 366, 376 भादवी 4,6 पास्को एक्ट जोड़ा गया है। घटना की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सक्ति एमआर आहिरे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ति तस्लीम आरिफ के निर्देशन ने त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी लंबोदर मांझी पिता समार सिंह उम्र 22 वर्ष साकिन टेंकनमार थाना करतला जिला कोरबा को 27 अप्रैल 2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी सक्ति म.प्र.आ. बिंदु राज प्रधान आ. हरिशंकर जांगड़े आ.अनिल श्रीवास आ. श्रीकांत सिंगर आ. मनीष राजपूत एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

See also  डॉ. रजत का चयन एम. डी. मेडिसिन में

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!