Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रशिक्षक के रूप में SCERT की ओर से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए दीपेश पुरोहित…

प्रशिक्षक के रूप में SCERT की ओर से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए दीपेश पुरोहित

जांजगीर-चांपा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में राज्य भर के नवनियुक्त शिक्षकों के अधिस्थापन प्रशिक्षण जारी हैं। इसी क्रम में सहायक शिक्षकों के अधिस्थापन प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के FLN कार्यक्रम एवं नवाजतन के प्रशिक्षण के लिए दीपेश पुरोहित जी ने SCERT में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अकादमिक रूप से सहायक शिक्षकों को स्वावलम्बी बनने एवं प्रेरक के रूप में कार्य करने की योजना ,कक्षा कक्ष में सीखने सिखाने की नवीन पद्धतियों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप बच्चों के क्रिटिकल थिंकिंग और क्रिएटिव थिंकिंग वाले कक्षाओं में शिक्षक की भूमिका जैसे सन्दर्भों को बड़ी बारीकी एवं रोचक तरीके से प्रशिक्षण में शामिल किया। सभी जिले के प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण की प्रशंसा की। FLN प्रभारी सुनील मिश्रा (SCERT)ने टीम प्रबंधन के दायित्व की प्रशंसा की। इसी क्रम में उक्त समस्त दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन के लिए डायरेक्टर SCERT एवं विशेष सचिव श्री राजेश सिंह राणा (आईएएस)के कर कमलों से प्रमाण पत्र द्वारा दीपेश पुरोहित को सम्मनित किया गया। समस्त शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया है। दीपेश पुरोहित ने इसके लिए अपने माता पिता एवं SCERT को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

See also  अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 07 वाहन जब्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!