Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

PM मोदी आज बिहार और बंगाल दौरे पर… करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट्स करेंगे लॉन्च…

नई दिल्ली,22अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वे ₹18,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे के जरिए केंद्र सरकार देश के पूर्वी राज्यों में आधारभूत ढांचे के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है।

बिहार को मिली बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री मोदी आज 11 बजे बिहार पहुंचेंगे। जहाँ वे कुल ₹13,000 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें सबसे अहम है बक्सर थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन, जिसकी लागत ₹6,880 करोड़ है और इससे 660 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन की क्षमता जुड़ेगी।

See also  IAS अफसरों ने बनाया फर्जी NGO, 1 हजार करोड़ रुपए का गबन, CBI जांच

इसके अलावा पीएम मोदी NH-31 के बख्तियारपुर-मोकामा सेक्शन के उन्नयन (₹1,900 करोड़), मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण, और नमामि गंगे परियोजना के तहत कई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का शुभारंभ करेंगे।

पीएम मोदी ने गया-दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली-कोडरमा के बीच चलने वाली बुद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके परप्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपीं जाएँगी।

Advertisment

बंगाल में मेट्रो और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

पीएम मोदी शाम के 4:15 बजे जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से कोलकाता पहुंचेंगे। जहां वे मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के तहत नौपारा से जय हिंद एयरपोर्ट स्टेशन के बीच नए मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन करेंगे और खुद भी मेट्रो की यात्रा करेंगे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा...

कोलकाता में प्रधानमंत्री ने ₹5,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर, जल आपूर्ति और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। शाम 5:30 बजे दमदम के सेंट्रल जेल ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा कि “पूर्वी भारत को विकास की मुख्यधारा में लाना हमारी प्राथमिकता है। ये योजनाएं यहां के युवाओं, किसानों और गरीबों के भविष्य को बदलेंगी।”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!