Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जब विद्यार्थी कोई गलती करता है तब लोग उससे पूछते हैं तुम्हें किस शिक्षक ने पढ़ाया है -राजेश्री महन्त, स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद पांडे एवं केशव प्रसाद पांडे की स्मृति में छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित…

जब विद्यार्थी कोई गलती करता है तब लोग उससे पूछते हैं तुम्हें किस शिक्षक ने पढ़ाया है -राजेश्री महन्त 
 
स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद पांडे एवं केशव प्रसाद पांडे की स्मृति में छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
 
जांजगीर-चांपा। स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद पांडे एवं स्वर्गीय केशव प्रसाद पांडे की स्मृति में छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह विद्या निकेतन मॉडल कॉन्वेंट उत्तर माध्यमिक विद्यालय व ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज थे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका स्वागत स्कूल प्रबंधन की ओर से किया गया, माता सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, राजकीय गीत विद्यालय की ओर से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने कहा कि- समाज में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जब कोई विद्यार्थी गलती करता है तब लोग उससे पूछते हैं तुम्हें किस शिक्षक ने पढ़ाया है? इसलिए शिक्षक को सामाजिक मानदंड के अनुरूप स्वयं को अच्छे व्यवहार करना चाहिए साथ ही अपने विद्यार्थियों को संस्कारित करना चाहिए। समाज में जिनका भी सम्मान होता है उनका उत्तरदायित्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को इस बात के लिए बधाई दी कि वे अपने विद्यालय के साथ-साथ अन्य विद्यालयों में भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कुछ लोगों ने गौ माता के लिए लावारिस तथा आवारा जैसे शब्दों का प्रयोग किया यह उचित नहीं है हमें गौ माता को माता ही मानना चाहिए उनके लिए इस तरह के शब्दों प्रयोग अनुचित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दृष्टिबाधित केंद्र शक्ति के संचालक जसवीर सिंह चावला ने कहा कि -बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बोल देने से ही काम नहीं चलेगा इसके लिए धरातल पर कार्य करना होगा महन्त जी गौ सेवा जैसे मुश्किल कार्य को बहुत अच्छी तरह से संपादित कर रहे हैं उन्हें मैं नमन करता हूं। लोगों को पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से श्रम कल्याण मंडल छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य हर प्रसाद साहू, देव खोटेल, दुर्गेश्वर तिवारी, पप्पू बघेल , कांग्रेस सेवादल के मुख्य जिला संगठक देव कुमार पांडे,केपी सिंह, एच पी खरे, कोमल ब्रह्मभट्ट, आकाश यादव, उदल कश्यप, मनोज पांडे, डॉक्टर अनिल तिवारी, श्याम लाल कौशिक, यूनुस याशिनी ,सुरेश साहू, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे पुलिस प्रशासन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। संस्था के संचालक नरेंद्र पांडे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  MP NEWS:महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हाथ पर इंजेक्शन के निशान दिखे, शक के घेरे में पति…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!