Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

PM Modi ने 51 हजार नौजवानों को सौंपा नियुक्ति पत्र…

नई दिल्ली,12जुलाई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए रोज़गार मेले के 16वें संस्करण में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि रोज़गार मेला युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में उत्प्रेरक बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नियुक्ति प्राप्त लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को आपकी इस नई यात्रा के लिए बधाई देता हूँ। दुनिया अब मानती है कि भारत के पास दो शक्तियाँ हैं- जनसांख्यिकी और लोकतंत्र। मैं हाल ही में पाँच देशों की यात्रा से लौटा हूँ। हमने अन्य देशों के साथ जो भी समझौते किए हैं, उनसे हमारे युवाओं को निश्चित रूप से लाभ होगा।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार में युवाओं को पक्की नौकरी देने का हमारा अभियान लगातार जारी है। हमारी पहचान भी है बिना पर्ची बिना खर्ची। आज 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लाखों नौजवानों को भारत सरकार में पक्की नौकरी मिल चुकी है।

See also  80C का फायदा खत्म, फिर भी FD से बेहतर हैं ये सरकारी स्कीम्स

उन्होंने कहा कि आप सभी के विभाग अलग-अलग है लेकिन ध्येय एक है और हमारा एक ही ध्येय है चाहे विभाग कोई भी हो, कार्य कोई भी हो, पद कोई भी हो लेकिन एक ही ध्येय है जो कि राष्ट्र सेवा है।सूत्र एक- नागरिक प्रथम। आपको देश के लोगों की सेवा करने का बहुत बड़ा मंच मिला है। आप सभी को बधाई देता हूं।

मोदी ने कहा कि भारत सरकार का जोर प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के नए अवसरों के निर्माण पर भी है। हाल ही में सरकार ने एक नई स्कीम को मंज़ूरी दी है – रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना। इस योजना के तहत सरकार प्राइवेट सेक्टर में पहली बार रोजगार पाने वाले युवा को 15 हजार रुपए देगी, यानी पहली नौकरी की पहली सैलरी में सरकार अपना योगदान देगी। इसके लिए सरकार ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए का बजट बनाया है, इस योजना से लगभग 3.5 करोड़ रोजगार के निर्माण में मदद मिलेगी।

Advertisment

आज भारत की एक बहुत बड़ी ताकत हमारा मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर है। उन्होंने कहा कि विकास का जो ये महायज्ञ चल रहा है, गरीब कल्याण और रोजगार निर्माण का जो मिशन चल रहा है, आज से इसको आगे बढ़ाने का दायित्व आपका भी है। सरकार रुकावट नहीं बननी चाहिए, सरकार विकास की प्रोत्साहक बननी चाहिए। हर व्यक्ति के पास आगे बढ़ने का अवसर है, हाथ पकड़ने का काम हमारा है।

See also  48 घंटे में 8 आतंकियों के घर किए गए ध्वस्त, सुरक्षाबलों का एक्शन जारी...

उन्होंने कहा कि मैन्युफेक्चरिंग में बहुत बड़ी संख्या में नई जॉब्स बन रही हैं। मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर को गति देने के लिए इस वर्ष के बजट में मिशन मैन्युफेक्चरिंग की घोषणा की गई है। बीते सालों में हमने मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती दी है। मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा विनिर्माण की काफी चर्चा हो रही है। हमारा रक्षा उत्पादन 1.25 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि आपको (युवाओं को) भारत के अमृतकाल का सौभाग्य बनना है। आने वाले 20-25 साल आपके करियर के लिए तो महत्वपूर्ण है। लेकिन आप ऐसे कालखंड में हैं, जब देश के लिए भी 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये विकसित भारत के निर्माण के लिए अहम 25 वर्ष हैं। इसलिए, आपको अपने काम, अपने दायित्व, अपने लक्ष्यों को विकसित भारत के संकल्प के साथ आत्मसात करना है।

See also  राष्ट्रपति शौर्य चक्र से सम्मानित होंगे टीआई लक्ष्मण केंवट, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में दिखाया साहस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!