Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जैजैपुर के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को POCSO एक्ट और साइबर अपराध की दी जानकारी

जांजगीर-चांपा, 08 अगस्त 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल जैजैपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जैजैपुर एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति जैजैपुर राजेश खलखो ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनों और उनके अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

न्यायाधीश राजेश खलखो ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की जानकारी देते हुए कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण संधिकाल है। इस उम्र में बच्चे कई बार कल्पनाजन्य बातों पर सहज विश्वास कर लेते हैं और फिल्मों अथवा सोशल मीडिया से प्रभावित होकर गलत फैसले ले सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क रहने, बहकावे में न आने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की समझाइश दी।
शिविर में POCSO एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, मोटर यान अधिनियम, साइबर अपराध, बच्चों की अनिवार्य शिक्षा और बाल अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने सभी लोगों से मोटर व्हीकल नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

See also  स्वास्थ्य केंद्रों में किसी प्रकार की लापरवाही न होः मुख्यमंत्री साय, डायरिया से बचाव के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली कलेक्टर इस...

अधिकार मित्र भगवती भारद्वाज ने किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों से संबंधित अपराध, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के बढ़ते अपराध, चोरी-लूट, एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के अधिकार मित्र लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल ने विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों और नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने शिक्षा का अधिकार, अपराधों के प्रकार, मोटर व्हीकल एक्ट, सिविल एवं पारिवारिक कानून तथा नालसा द्वारा संचालित अभियान साथी, डॉन और जागृति के संबंध में भी जानकारी दी।
इस दौरान उपस्थित लोगों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

See also  CG News: रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, गुत्थी सुलझाने उतरी 8 सदस्यीय SIT, जांच तेज

कार्यक्रम में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल जैजैपुर के प्राचार्य मनमे लकड़ा ने विधिक जागरूकता एवं कानूनी जानकारी की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए समाज में बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
शिविर में स्कूल के समस्त प्राध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!