Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संसद में 97 मिनट तक बोले PM मोदी, गांधी, कब्र, नेहरू-इंदिरा और गद्दार… जैसे मुद्दों पर रखी अपनी बात, क्या बोले राहुल

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (5 फरवरी 2026) को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का विस्तृत जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक हमला बोला और कहा कि लगातार मिल रही चुनावी हार को विपक्ष स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

“मेरी कब्र कोई नहीं खोद पाएगा”
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके प्रति गहरी नफरत रखने के बावजूद कांग्रेस कभी उनकी “कब्र नहीं खोद पाएगी”, क्योंकि करोड़ों भारतीयों का आशीर्वाद उनका सुरक्षा कवच है। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए गए नारों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे नारे केवल नफरत की राजनीति को दर्शाते हैं, लेकिन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं निरंतर जारी रहेंगी।

See also  नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या

राष्ट्रपति और संविधान के सम्मान का मुद्दा
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान हुए व्यवधान पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह न केवल एक महिला और आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद और संविधान का भी अनादर है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं, वे संविधान पर बोलने का नैतिक अधिकार खो देते हैं।

‘गद्दार’ टिप्पणी और सिख समुदाय का जिक्र
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर की गई ‘गद्दार’ टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि यह पूरे सिख समुदाय का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को अपमानित करना कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा रहा है।

See also  मोदी और पुतिन की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजर

विकास, सुरक्षा और ऐतिहासिक संदर्भ
करीब 97 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे फैसलों का उल्लेख किया। साथ ही नेहरू और इंदिरा गांधी के दौर की नीतियों का जिक्र करते हुए नीति आयोग की स्थापना को महत्वपूर्ण बदलाव बताया।

Advertisment

“रोज दो किलो गालियां खाता हूं”
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष उन्हें रोजाना गालियां देता है, क्योंकि वह एक गरीब परिवार से आए व्यक्ति के शीर्ष पद तक पहुंचने को स्वीकार नहीं कर पा रहा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती है, लेकिन यह रिमोट 140 करोड़ देशवासियों के हाथ में है और सत्ता उनके लिए सेवा का माध्यम है।

See also  यूथ आईकॉन वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी होंगे “सफलता संकल्प उत्सव 2025” के मुख्य अतिथि, मेधावी छात्रों, समाजसेवियों और प्रेरक संस्थाओं का भव्य सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को...

https://x.com/RahulGandhi/status/2019410760791974258?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2019410760791974258%7Ctwgr%5E23be292d3027e450763109476560ccbf418df352%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Fpm-modi-rajya-sabha-speech-thanks-motion-2026%2F

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार सवालों से घबराकर सच्चाई से दूर जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!