Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मिशन लाइफ: स्वामी आत्मानंद विद्यालय जांजगीर के एनसीसी कैडेटों ने लगाए पशु-पक्षी के लिए कृत्रिम घोसले….

मिशन लाइफ: स्वामी आत्मानंद विद्यालय जांजगीर के एनसीसी कैडेटों ने लगाए पशु-पक्षी के लिए कृत्रिम घोसले

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में मिशन लाइफ पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज पशु-पक्षी के बचाव एवं पुनर्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद विद्यालय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल जांजगीर के ट्रूप नं. 325 के एनसीसी कैडेटों द्वारा विद्यालय परिसर में पक्षियों और छोटे पशुओं के लिए स्वनिर्मित घोसले पेड़ पर लगाए गए। साथ ही उनके लिए पानी और अन्न की व्यवस्था की गई।
एनसीसी अधिकारी श्री दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में कृत्रिम घोसले लगाए गए। यह घोसले कैडेटों द्वारा बिना लागत के बनाये गए हैं। प्राचार्य चक्रपाल तिवारी ने बताया कैडेटों द्वारा मिशन लाइफ के तहत जल स्रोतों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का रीयूज जैसे अभियान चलाये जा रहे हैं। कैडेटों के द्वारा कबाड़ सामग्री तेल के टीपे, वेस्ट प्लास्टिक के डिब्बे, पुराने मटके आदि से कृत्रिम घोसले बनाकर पेड़ पर लटकाए गए। शहर के बगीचों एवं शांत वातारवरण के क्षेत्रों में इस अभियान का विस्तार भी किया जाएगा। एनसीसी कैडेटों द्वारा अपने घर की छतों व वृक्षों पर पक्षियों को पीने के पानी और खाने के लिए दाना भी डाला जा रहा है।

See also  परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव एवं डिप्रेशन को दूर करने दक्षता विकास एवं अभिप्रेरणा प्रशिक्षण संपन्न...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!