Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिहार में भारतीय जनता पार्टी एवं एन.डी.ए. गठबंधन पर बिहार के जनता ने जताया भरोसा – सोनू यादव महामंत्री भाजयुमो

जांजगीर-चांपा। बिहार की जनता द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यक्त किए गए जनादेश का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं एन.डी.ए. गठबंधन की नई सरकार का गठन राज्य की विकास-यात्रा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण चरण है। इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त नेतागण, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं आम जनमानस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

नई सरकार के गठन से बिहार के समग्र विकास, सुशासन, पारदर्शिता और स्थिर प्रशासन की दिशा में सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है। आशा है कि यह नया कार्यकाल राज्य की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों पर खरा उतरेगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, औद्योगिक निवेश, युवाओं के रोजगार, आधारभूत संरचना, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करेगा।

See also  धर्मस्व मंत्री अग्रवाल ने विगत रात्रि राजिम कुंभ मेला स्थल का किया औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री साय के राजिम प्रवास के संबंध में आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा, संत समागम क्षेत्र, दंडी स्वामी आवास, वीआईपी भोजनालय, महानदी आरती स्थल, लेजर शो की व्यवस्थाओं का भी किया अवलोकन...

बिहार की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और सामूहिक प्रगति की भावना को आगे बढ़ाते हुए नई सरकार राज्य को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाएगी। जनता द्वारा दिया गया यह भरोसा सरकार के लिए जिम्मेदारी और सेवा दोनों का संवाहक है।

हम सभी आशा करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी एवं एन.डी.ए. की यह सरकार एक विकसित, प्रगतिशील और उन्नत बिहार के निर्माण में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी तथा सुशासन के सिद्धांतों पर चलते हुए राज्य को नई ऊर्जा और गति देगी।

नई सरकार को पुनः हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!