Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पहाड़ पर जुए की महफिल में पुलिस का छापा, 15 जुआरी लाखों के साथ गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 जुआरियों को लाखों रुपए के साथ गिरफ्तार किया है. चैतुरगढ़ पहाड़ पर 15 जुआरी 52 परियों पर दांव लगा रहे थे. इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से लाखों रुपए, 18 बाइक और एक कार जब्त की गई है. पुलिस अधीक्षक की टास्क टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. मामला पाली थाना क्षेत्र का है.

दरअसल, पाली थाना क्षेत्र में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि चैतुरगढ़ पहाड़ में जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद टीआई कटघोरा धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में फिल्मी अंजदाज में यह कार्रवाई गई. पहाड़ पर सजी 52 परियों की महफिल में अचानक पहुंची पुलिस को देख जुआरियों में हड़कंप मच गया.

See also  G20 Summit : PM मोदी दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना, जानें 3 दिन के G20 शिखर सम्मेलन और खास कार्यक्रमों की पूरी जानकारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!