Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

समय सीमा में करें शिक्षकों की एरियर्स की राशि का भुगतान: जिपं सीईओ, शिक्षक (पंचायत) संवर्ग एरियर्स की राशि भुगतान नहीं होने पर सक्ती डीईओ एवं अकलतरा बीईओ को नोटिस…

समय सीमा में करें शिक्षकों की एरियर्स की राशि का भुगतान: जिपं सीईओ 
 
शिक्षक (पंचायत) संवर्ग एरियर्स की राशि भुगतान नहीं होने पर सक्ती डीईओ एवं अकलतरा बीईओ को नोटिस  
 
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा एवं सक्ती सहित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शिक्षक (पंचायत) संवर्ग एरियर्स की राशि का समय पर भुगतान नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती एवं अकलतरा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही सभी प्राचार्यों को दो दिवस के भीतर एरियर्स की राशि का भुगतान करने चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में संबंधित जिला एवं विकासखण्ड को शिक्षक पंचायत संवर्ग के एरियर्स की राशि हस्तांतरित की गई थी। जिसका भुगतान विकासखण्ड के शिक्षकों को किया जाना था, लेकिन लापरवाही बरतते हुए एरियर्स की राशि का भुगतान समय सीमा में नहीं हुआ। इसको लेकर जिपं सीईओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि डीईओ का बीईओ एवं प्राचार्यों पर कोई नियंत्रण नहीं होने की स्थिति में ही एरियर्स का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने सभी प्राचार्यों को दो दिवस के भीतर एरियर्स की राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। डीईओ सक्ती एवं अकलतरा बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा कि शिक्षक (पंचायत) संवर्ग की एरियर्स भुगतान की कार्यवाही नहीं की गई। इससे प्रतीत होता है कि एरियर्स भुगतान में ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों को एरियर्स भुगतान करने निर्देशित किया गया है। ऐसी स्थिति में एरियर्स संबंधी किसी भी प्रकरण का न्यायालीन प्रकरण एवं अवमानना की स्थिति उत्पन्न होती है, उसकी संपूर्ण जवाबदारी संबंधित डीईओ की होगी। उन्होंने कहा कि एरियर्स भुगतान के संबंध में बार-बार निर्देशित करने के उपरांत भी घोर लापरवाही बरती जा रही है।

See also  आधी रात CM रेखा गुप्ता को सड़कों पर उतरीं निर्माण कार्य का जायजा लेने, दिल्ली को करेंगे गड्ढ़ा मुक्त…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!