Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आधी रात CM रेखा गुप्ता को सड़कों पर उतरीं निर्माण कार्य का जायजा लेने, दिल्ली को करेंगे गड्ढ़ा मुक्त…

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पद संभालने के बाद से ही लगातार फुल ऐक्शन में नजर आ रही हैं. सुबह, शाम या देर रात भी वह अलग-अलग मोर्चे पर डटी नजर आती हैं. इसी कड़ी में वह सोमवार देर रात 12 बजे समयापुर बादली एरिया में हो रहे सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया और कुछ देर वहीं खड़े रहकर निरीक्षण करती रहीं. आधी रात को सीएम रेखा गुप्ता को सड़कों पर देखकर लोग भी चौंक गए.

मुख्यमंत्री ने समयपुर बादली में रिंग रोड पर पहुंचकर रात के समय सड़क मरम्मत का कार्य आरंभ कराया. मधुबन चौक से मुकरबा चौक तक रिंग रोड पर मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसमें सड़क के दोनों किनारों पर दो लेयर का काम किया जा रहा है. इस मरम्मत कार्य की लागत साढ़े 12 करोड़ रुपये है. सड़क के सुधार से यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी.

See also  Mahakumbh 2025 : छत्तीसगढ़ मंडप में लगी अपर कलेक्टर अरुण मरकाम की ड्यूटी, इंद्रजीत बर्मन का लेंगे स्थान...

मुख्यमंत्री ने बताया कि रिंग रोड के शेष हिस्से की मरम्मत का कार्य जारी है. उनका उद्देश्य है कि बारिश से पहले रिंग रोड को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त किया जाए. मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत के स्थल पर काफी समय बिताया और अपने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

रिंग रोड से गड्ढों को करेंगे खत्म

सीएम रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि भविष्य में रिंग रोड पर गड्ढों को समाप्त किया जाएगा, जिससे दिल्लीवासियों को एक समतल सड़क का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि रिंग रोड सबसे अधिक व्यस्त रहने वाली सड़क है और इस कार्य के लिए 12.5 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है. उन्होंने दिल्ली की जनता को बधाई दी कि वे अब गड्ढामुक्त क्षेत्रों का अनुभव करेंगे. इसके अतिरिक्त, रिंग रोड के अन्य कार्य भी जारी हैं, और हमारा उद्देश्य है कि बारिश से पहले इसे पूरी तरह से गड्ढामुक्त कर दिया जाए.

Advertisment

मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी थी चेतावनी

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

हाल ही में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बयान दिया कि दिल्ली की सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या बढ़ती जा रही है. उन्होंने बताया कि रेहड़ी-पटरी वालों ने विभिन्न स्थानों पर कब्जा कर रखा है. मंत्री ने यह भी कहा कि यदि संबंधित विभाग शिकायत करता है, तो समय सीमा के भीतर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) कार्रवाई करेगा, और इस प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. प्रवेश वर्मा ने स्पष्ट किया कि एसटीएफ में निगम, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस जैसे सभी संबंधित विभाग शामिल हैं, और अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी.

See also  तारबाहर थाने के TI ने शिकायत करने पहुंची महिलाओं की फरियाद तक नहीं सुनी….SSP का भी डर नहीं…VIDEO वायरल और फटकार पड़ने से हुआ एफआईआर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!