Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा के धाराशिव में मासूम की दर्दनाक मौत – अपहरण कर हत्या की आशंका

जांजगीरचांपा। जिले के धाराशिव गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महज 4 माह 7 दिन की मासूम बच्ची मानवी गोस्वामी का शव घर के पीछे एक पानी भरे गड्ढे में बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना उस वक्त घटी जब बच्ची अपनी मां पूनम गोस्वामी के साथ खाट पर सो रही थी। सुबह नींद खुलने पर मां ने देखा कि बच्ची खाट पर नहीं है। परिजनों ने आसपास और पूरे गांव में तलाश की लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। परिजनों की सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्ति जिले के डभरा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किया सामग्री वितरण...

तलाश के दौरान घर के पीछे बने एक गहरे गड्ढे में पानी के अंदर मासूम का शव तैरता मिला। पुलिस ने तुरंत शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Advertisment

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां डिलीवरी के बाद मायके आई हुई थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

पामगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच में जुट गई है।

See also  जशपुर बना एडवेंचर पर्यटन का मुख्य आकर्षण, छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला आज साहसिक पर्यटन के लिए बन चुका है एक नई पहचान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!