Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा: बार के बाहर नशे में धुत युवक-युवतियों ने किया हंगामा, पुलिस के सामने गालियां बकीं

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में शनिवार रात एक बार फिर नशे और अराजकता का नंगा नाच देखने को मिला। शहर के पॉश मॉल में संचालित एक बार के बाहर कुछ युवक-युवतियों ने जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नशे में धुत युवक-युवतियां एक-दूसरे से गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं। बीच सड़क पर यह तमाशा देर तक चलता रहा। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को भी इन पर काबू करने में मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस के सामने गालियां और धमकियां
गौरतलब है कि पुलिस की मौजूदगी में भी युवक-युवतियां बेखौफ होकर झगड़ते और अश्लील गालियां बकते नजर आए। किसी ने थाने ले जाने की बात की तो युवतियों ने पुलिस से भी बहस शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों में नाराजगी
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस बार के बाहर इस तरह का हंगामा हुआ हो। इससे पहले भी कई बार नशे में धुत लोग मारपीट और बवाल कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

कानून व्यवस्था पर सवाल
लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे बार और क्लब पर कार्रवाई की मांग की है, जहां नशे में अशांति फैलाने वाले तत्वों का जमावड़ा रहता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!