Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

धान खरीदी के भ्रामक आंकड़े प्रस्तुत कर गुमराह कर रहा विपक्ष:  रवि पाण्डेय

जंजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले मे हो रही धान खरीदी के विषय में भ्रामक आकड़े प्रस्तुत न करे विपक्ष, विष्णुदेव साय की सुशाशन की सरकार अपने वादों पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी। उक्त बातें किसानो के धान खरीदी के मुद्दे पर जांजगीर-चांपा विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के द्वारा अनुविभागीय कार्यालय के घेराव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा इंजी. रवि पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि किसानो के लिए धरना देना आंदोलन करना अच्छी बात है पर 20 प्रतिषत किसानों का धान नही बेचने जैसे भ्रामक आकड़े प्रस्तुत कर लोगों को भ्रमित करना ठीक नही। इंजी. पाण्डेय ने बताया कि खरीफ विपणन वर्श 2024-25 में जिले मे पंजीकृत 1,26,949 किसानों में से 1,19,517 किसानों ने अर्थात 94 प्रतिशत ने अपना धान बेचा था और वर्तमान विपणन वर्ष 2025-26 मे पंजीकृत 1,26,043 किसानों मे से 1,11,517 किसान अर्थात 93 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके है और अभी 4 दिनों का समय सीमा बाकी है। जारी टोकन मे भी बिक्री न होने की बातें भी भ्रम करने वाली है जब कि अभी तक जिले मे जारी 1,27,303 टोकन में 6,16,376 मिट्रिक टन धान की खरीदी होनी थी जिसमे से 6,05,318 मिट्रिक टन धान अर्थात 98 प्रतिशत धान जारी टोकन मे से खरीदी हो चुकी है। उन्होने आगे कहा कुछ किसानों के टोकन के लिये जो आवेदन आये है उसे सहकारिता सत्यापन कर एक दो दिनों में टोकन जारी कर सभी किसानों का धान खरीदा जायेगा। इंजी. पाण्डेय ने कहा कि विष्णुदेव साय की सुसाशन की सरकार किसानों के हित मे किए गये वादों को शत प्रतिशत पूरा करेगी।

See also  "हम सबके राम" कॉफी टेबल बुक और “रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन, श्री राम के अयोध्या धाम से वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित है जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित संग्रह...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!