Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एमसीएमसी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित…

एमसीएमसी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित

जांजगीर-चांपा। विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्दशन में नोडल अधिकारी एमसीएमसी गुड्डू लाल जगत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एमसीएमसी समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं मॉनिटरिंग समिति के सदस्यों एवं नोडल अधिकारियों को बैठक में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के लिये भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शी बिन्दुओं के अनुरूप आदर्श आचार संहिता, राजनीतिक विज्ञापन, पेड न्यूज, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु मापदंड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मीडिया प्रमाणन के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देश, प्रमाणन के आधार, समिति का अधिकार क्षेत्र, मीडिया प्रमाणन की आवश्यकता, मीडिया निगरानी, पेड न्यूज, फेक न्यूज सहित अन्य विषय पर जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी गुड़ु लाल जगत ने कहा कि एमसीएमसी संबंधी दायित्यों का सावधानीपूर्वक निर्वहन करें। इस दौरान उन्होंने सदस्यों के जिज्ञासा का समाधान भी किया। बैठक में सहायक संचालक जनसंपर्क जरीफ खान, देवेंद्र यादव, दीपक यादव, सुनील साहू, हिमांशु डहरिया, जितेंद्र सतनामी, आरिफा परवीन, मीनाक्षी चंद्रा सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता अब ‘मार्गदर्शक’ पंक्ति में! कैबिनेट विस्तार में नहीं मिली जगह, जानिए वजह…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!