Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल की तीन सूत्रीय मांगो पर विस्तृत चर्चा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी हड़ताल तत्काल वापस लेने की सहमति…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हड़ताल को देखते हुए उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई है |

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल के साथ संघ की तीन सूत्रीय मांगो पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय में विस्तृत चर्चा की गई| संघ की प्रमुख मांग जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया|

गौरतलब है कि उक्त भुगतान के लिए 43 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि पूर्व में ही जिलों को जारी की जा चुकी है| इसके अलावा शेष मांगों के सम्बन्ध में मुख्यालय स्तर से कमेटी बनाकर समय सीमा में परीक्षण करने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया है| जिसके पश्चात् संघ द्वारा सहमत होते हुए हड़ताल तत्काल वापस लेने की सहमति दी गई है।

See also  जांजगीर चांपा कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज, कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!