Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

OMG! राजा रघुवंशी कांड का इतना खौफ कि बेटे को लेकर SP ऑफिस पहुंची मां, बोली- साहब बहू मार देगी, उसका किसी गैर मर्द से संबंध

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी के केस से छतरपुर की एक मां दहशत में है। वह अपने शादीशुदा बेटे को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। महिला का कहना है कि उसने अपने बेटे की शादी एक माह पहले बिहार की एक लड़की से की थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद यह पता चला कि उस लड़की का उसी के गांव में रहने वाले एक दूसरे लड़के के साथ अफेयर है। जिससे वह लगातार वीडियो कॉल पर बात करती है।

दरअसल, पूरा मामला छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली जानकी अहिरवार ने एक माह पहले अपने बेटे राहुल की शादी बिहार के मिर्जापुर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली निक्की के साथ की थी। यह शादी गांव के ही एक व्यक्ति संजू अहिरवार ने 80000 रुपए लेकर कर कराई थी। शादी के कुछ दिनों तक निक्की ठीक से रही, लेकिन फिर धीरे-धीरे यह पता चला कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम प्रसंग है।

See also  मित्रता का प्रतिक है भोजली पर्व - भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया...

आजकल बहुएं बेटे को मार दे रही हैं
जानकी अहिरवार ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मोबाइल पर यह सुन और देख रही है कि आजकल की बहुएं बेटों को मार दे रही हैं। और उसे भी अपनी बहू पर इसी बात शक है। क्योंकि उसकी बहू अब बार-बार उसके बेटे को अपने साथ बिहार ले जाने की जिद कर रही है। जानकी अहिरवार का बेटा राहुल अहिरवार भी डरा हुआ है। राहुल का कहना है कि शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन फिर एक दिन उसकी बीवी ने उसे बताया कि वह किसी दूसरे लड़के को पसंद करती है। इससे पहले भी उसकी शादी हो चुकी थी। वह बार-बार इस बात को कहती है कि तुम मेरे साथ बिहार चलो। मुझे इस बात का डर है कि मेरी पत्नी मेरे साथ कोई घटना ना कर दे।

See also  10 माह पूर्व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी कर फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना सारागांंव पुलिस को मिली सफलता...

पत्नी का दूसरे लड़के के साथ है अफेयर
राहुल का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे बताया कि उसका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम प्रसंग है। वह कई बार शारीरिक संबंध भी बना चुकी है और अब मेरे साथ ठीक तरह से नहीं रहती है। डर के साए में यह दोनों मां बेटे छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने हर संभव मदद करने की बात कही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!