Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G. Job Placement Camp : शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार पाने का मौका, 16 जून को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन, 264 पदों पर होगी भर्ती

CG Job Placement Camp: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर और जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 16 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप सोमवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज, जोरा, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस कैंप में निजी क्षेत्र के 5 प्रतिष्ठित नियोजकों द्वारा लगभग 264 पदों पर भर्ती की जाएगी। भाग लेने वाले संस्थानों में रुद्र इंटरप्राइजेज, कंवर नर्सिंग होम, इनफिनिटी सर्विसेज, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस और याना एसोसिएट्स शामिल हैं।

  • प्लेसमेंट कैंप के दौरान इन पदों पर की जाएगी भर्ती
  • स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन / ऑपरेटर
  • एल्युमिनियम विंडो इंस्टॉलर / एसेम्बलर
  • हाउसकीपिंग, सुपरवाइजर, स्वीपर
  • ओ.टी. नर्स, रिसेप्शनिस्ट, पर्सनल असिस्टेंट
  • ड्राइवर, कुक, योगा एवं मेडिटेशन प्रशिक्षक, डर्मेटोलॉजिस्ट
  • फील्ड एसोसिएट, टेली कॉलर, अप्रेंटिस
  • एल.पी.ओ. फीटर, वेल्डर
  • जेसीबी, हायड्रा, पोकलेन ऑपरेटर/ड्राइवर, ट्रैक्टर ड्राइवर आदि।
See also  अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 9 वाहन जप्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई...

कौन कर सकता है आवेदन?

जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक के अनुसार, इस प्लेसमेंट कैंप में रायपुर जिले के वे युवा शामिल हो सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम कक्षा 5वीं से लेकर स्नातक, आईटीआई या नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की हो और जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो। आवेदकों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी सत्यापित प्रतियों के साथ कैंप स्थल पर उपस्थित होना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

Advertisment

चयनित अभ्यर्थियों को उनके कौशल और पदानुसार ₹8,000 रुपये से ₹35,000 रुपये प्रति माह तक का मानदेय दिया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क है।

See also  भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित : शेषराज हरबंश...

नोट: इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!