Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : सरकार की आलोचना करने पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज नहीं होगा मुकदमा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारिता की स्वतंत्रता को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस बी.आर. गवई की पीठ ने कहा है कि सरकार की आलोचना करना किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता और इस आधार पर किसी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता।

यह आदेश पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की याचिका पर सुनाया गया। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 19(1) के तहत पत्रकारों को विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का संरक्षण प्राप्त है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता की आलोचना जनता और पत्रकार दोनों का मौलिक अधिकार है। पत्रकारों को डर और दबाव में काम करने की स्थिति स्वीकार्य नहीं है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि पत्रकारिता पर अंकुश लगाने की कोशिश लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोट है।

See also  सिविल लाइन टीआई की कार्यशैली पर सवालिया निशान? दगाबाज प्रेमी से मिला धोखा तो बिना मां बाप की युवती ने खाया जहर, पुलिस ने कार्रवाई के बजाय प्रेमी और प्रेमी के घरवालों के बचाव में लगकर प्रेमिका के ऊपर बनाया दबाव…

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला पत्रकारों के अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता को और मज़बूती प्रदान करेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!