Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय पहुंचे ग्राम कोसमंदा नशा मुक्ति और जन जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल…

 नशा मुक्ति और जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशापान के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को दी गई जानकारी
 
 जांजगीर-चांपा। कार्यक्रम के दौरान 10-12 वी की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को गांव के सहयोग से पुरुस्कृत किया गया।
वर्तमान समय में समाज में बढ़ते नशाखोरी के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसमन्दा के गणमान्य नागरिकों द्वारा सामुहिक रूप से सम्पूर्ण नशामुक्ति अभियान व बोर्ड परीक्षाओं में अपने कक्षा में प्रथम स्थान रखने वाले होनहार बच्चों का सम्मान कार्यक्रम बाजार पारा कोसमन्दा में रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय ने नशामुक्ति व होनहार बच्चों के सम्मान समारोह की बड़ी प्रशंसा की इस तरह से कार्यक्रम में शामिल होना एक गौरवशाली क्षण बताया। क्राईम व शिक्षा को दूसरे का दुश्मन बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी काईम नहीं कर सकता।
नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा द्वारा महिला कमाण्डो का गठन कर सूची बनायी जाकर थाना चांपा में रखी गई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को अश्वासन दिया कि यदि किसी प्रकार से कोई गांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की जाती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे एवं पुलिस के आते तक अवैध शराब बेचने वालो को पकड़कर रखें ताकि अवैध शराब बिक्री करने वालों को विरुद्ध उचित कार्यवाही की जा सके।

See also  विमान पर गिरी आकाशीय बिजली, यात्री ने बनाया वीडियो...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!