छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
मोटर सायकल चोरी करने वाला अरोपी को किया गिरफ्तार, थाना शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। मोटर सायकल चोरी करने वाला अरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी अनिकेत टंडन निवासी घिरघोल थाना पलारी जिला बलौदाबाजार द्वारा अपने मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को शिवरीनारायण बैंक के पास खड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर दिनांक 22 मई 2025 को अपराध क्रमांक 189/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को शिवरीनारायण से पकडा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया एवं चोरी किए मोटर सायकल बरामद किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, आरक्षक लीलाराम साहू, तेरस साहू, द्वारीका साहू का सराहनीय योगदान रहा।



