Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Neeteesh Kumaar Shapath : नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ, बिहार में फिर बनेगी नई रिकॉर्ड सरकार

पटना। बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। नीतीश कुमार 25 साल में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। गुरुवार सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय नेता और हजारों की संख्या में आमंत्रित लोग शामिल होंगे।

दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ
इस बार नीतीश सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं—

  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा

दोनों नेताओं के साथ ही मंत्रिपरिषद में बड़े पैमाने पर नए चेहरे शामिल किए जाएंगे।

See also  Accident News: दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत दूसरा गंभीर…

कुल 18 मंत्री ले सकते हैं शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक कुल 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

  • जदयू: 7 मंत्री
  • भाजपा: 8 मंत्री
  • लोजपा (आर), रालोमो और हम: 1-1 मंत्री

इनमें रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का नाम प्रमुख तौर पर चर्चा में है।

Advertisment

प्रेम कुमार होंगे नए स्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। उनके नाम पर एनडीए ने सहमति बना ली है।

गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, एसएसबी और विशेष सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की गई है।

See also  विद्यार्थियों में प्रेरणा का संचार करेंगे विश्वविख्यात मोटीवेटर अवध ओझा सर और ओपी चौधरी सर,    हरि लीला ट्रस्ट के आयोजन में 16 अक्टूबर जुटेंगे समूचे छ.ग. के लोग, निःशुल्क है रजिस्ट्रेशन जारी...

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य की बागडोर अपने हाथ में लेने जा रहे हैं, और सभी की नजरें उनकी नई टीम और अगली राजनीतिक रणनीतियों पर टिकी हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!