Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नवीन जिला सक्ती के सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र प्रभारियों ने 10 करोड़ 63 लाख 79 हजार 3 सौ 88 रुपये 47 पैसे का बारदाना घोटाला करने का आरोप…

नवीन जिला सक्ती के सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र प्रभारियों ने 10 करोड़ 63 लाख 79 हजार 3 सौ 88 रुपये 47 पैसे का बारदाना घोटाला करने का आरोप

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर की समीक्षा बैठक में वसूली का आदेश

धान खरीदी प्रभारियों में हड़कम एक दूसरे पर लगाया जा रहा आरोप प्रत्यारोप

खरीदी प्रभारियों ने कहा पुराना बारदाना वापस विभाग लेते तो यह वसुली की नौबत नही आती

वर्ष 2021-22 एवं 2022 -23 में समिति में आए बारदाना का किया गबन, खाद्य विभाग ने समिति की राशि कटौती किये तो खुलासा हुआ

Advertisment

सक्ती। सेवा सहकारी समिति की आड में वर्ष 2021 -22 एवं 2022 -23 में धान खरीदी बारदाना पर करोड़ो रुपयों की राशि का बंदरबाट कर शासन को चूना लगाये जाने का खेल नवीन सक्ती जिले के विभिन्न समितियों में चल रहा था।जिसमे विभागीय की टीम ने सेवा सहकारी समिति में धान की समर्थन मूल्य में खरीदी और बारदाने की जांच कर तकरीबन 10 करोड़ 55 लाख 79 हजार 4 सौ 66 रुपये 11पैसे के घोटाले का पर्दाफाश किया है। जांच के बाद दोनो सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी प्रभारियों आरोपी के विरुद्घ थाने में अमानत में ख्यानत का अपराध दर्ज कराया जा सकता है ।लेकिन अपराध दर्ज कराने से पहले ही वसूली के लिए 15 दिवस का समय भी दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य में धान खरीदी के दौरान जिले में अधिकारियों की मिली भगत से धान खरीदी में जमकर घोटाला किया जाता है। लेकिन इसके बाद भी धान खरीदी केंद्र प्रभारियों पर बडी कार्रवाई नहीं की जाती। फिर से वही बदनाम समितियों को ही काम दिया जाता है। फिलहाल गत वर्ष एवं इस वर्ष में किए गए धान खरीदी और बारदाने को लेकर जांच की जा गई है। जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग ने समितियों से अपने बारदाना की राशि काट लिया गया है लेकिन राशि कटने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि नवीन जिला सक्ती अंतर्गत आने वाले समस्त धान खरीदी केंद्र में जमकर बंदरबाट किया गया है। बारदाना का गबन कर शासन को करोड़ो रूपये का चूना लगाया गया है। गबन में धान खरीदी प्रभारियों को जिम्मेदारी तय की गई है। अगर जिले की कलेक्टर ने संज्ञान में लेकर जांच टीम गठित कर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

See also  RAIPUR:स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में रायपुर देश के टॉप 10 शहरों में शामिल...

कहा कितना हुआ बारदाना की राशि गबन

आपको बता दे कि विशेष सूत्रों से जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा जैजैपुर अंतर्गत 15 धान खरीदी केंद्र जिसमे 6206197.95 लाख रुपये, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा डभरा अंतर्गत 21 धान खरीदी केंद्र में 47259906.55 लाख रुपये, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा चंद्रपुर अंतर्गत 10 धान खरीदी केंद्र में जिसमे 8987113.37 लाख रुपये, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती अंतर्गत 22 धान खरीदी केंद्र में 14368838.26 लाख रुपये, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा छपोरा अंतर्गत 5 धान खरीदी केंद्र में 2478124.2 लाख रुपये, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा हसौद अंतर्गत 7 धान खरीदी केंद्र में से 4227898.16 लाख रुपये,
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिर्रा अंतर्गत 3 धान खरीदी केंद्र में 3344191.82 लाख रुपये,
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा मालखरौदा अंतर्गत 17 धान खरीदी केंद्र में 13095283.36 लाख रुपये,
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बाराद्वार अंतर्गत 10 धान खरीदी केंद्र में 6056052.76 लाख रुपये,
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा अड़भार अंतर्गत 9 धान खरीदी केंद्र में से 264032351.00 लाख रुपये का बारदाना की राशि का गबन धान खरीदी केंद्र प्रभारियों पर आरोप लगा है और नोडल अधिकारी ने बैंक के शाखा प्रबंधक और पर्यवेक्षक को वसूली का आदेश भी जारी किया गया है। अब यह देखना होगा कि नवीन जिले सक्ती के संबंधित बैंक का समस्त शाखा प्रबंधक कितनी जिम्मेदारी से राशि का वसूली किया जाता है या उच्च अधिकारियों का आदेश को कितना गंभीर लेते है कुछ ऐसा भी शाखा प्रबंधक भी है जिन्होंने अभी तक धान खरीदी प्रभारियों पर वसूली की नोटिस तक जारी नही गया है इससे ही समझ आ जा रहा है कि कितने ईमानदारी सरकार की राशि वसूली करने पर जिम्मेदारी निभा रही है।

See also  पूर्व आर्मी डॉक्टर की भूमिका निभाएंगे कुणाल करण कपूर...

वर्जन

मीटिंग बुलाकर ग्रुप में बता दिया गया है किसी धान खरीदी प्रभारी पर व्यक्तिगत नोटिस जारी नही दिया गया है।
संतोष कुमार सोनी
शाखा प्रबंधक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा जैजैपुर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!