छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, नैला पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को नैला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रकरण का आरोपी अरुण कुमार केवट निवासी मुरलीडीह थाना जैजैपुर द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर लगातार जबरदस्ती दैहिक शोषण किया, आरोपी द्वारा शादी से इंकार करने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर 17 जनवरी 2024 को आरोपी के विरुद्ध थाना/चौकी नैला में अपराध क्रमांक 55/2024 धारा 376 (3) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी अरुण केवट उम्र 22 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ति को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक संगम राम, सहायक उप निरीक्षक आर. के. साहू, प्रधान आरक्षक रूद्र नारायण कश्यप, आर. संतोष प्रधान महिला आर. पूर्णिमा राज का सराहनीय योगदान रहा।



