Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

29 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। बलौदा पुलिस ने 29 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बलौदा पुलिस को 18 जनवरी 2024 को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम हरदी महामाया एवं भैसतरा में अवैध कच्ची शराब महुआ बिक्री की जाती है कि सूचना पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी सुफल राम खुंटे निवासी हरदी महामाया के कब्जे से 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी समारू धनुहार निवासी भैंसतरा के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 3 हजार 500 रुपए को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना बलौदा में अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर, गजाधर पाटनवार, आरक्षक संतोष रात्रे, श्याम राठौर, देवराज लसार, महिला आरक्षक ज्योतिप्रभा अनन्त का सराहनिय योगदान रहा।

See also  अमानक चावल की आपूर्ति को लेकर जैजैपुर विधायक ने की मुख्यमंत्री से शिकायत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!