Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हाथ-पैर बांधकर 2 किशोरों की हत्या, एक नाबालिग गिरफ्तार…

यूपी। गोरखपुर के सहजनवां में पिछले दिनों हुई दो बच्‍चों की निर्मम हत्‍या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस जांच में सामने आई इस डबल मर्डर केस की कहानी हैरान करने वाली है। आरोप है कि कुकर्मी कहकर चिढ़ाने पर नाबालिग आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दोनों किशोरों से हैवानियत की कोशिश के बाद बड़ी क्रूरता से गला रेतकर हत्या कर दी। 17 साल का आरोपी अप्राकृतिक दुष्कर्म में 2024 में बाल सुधार गृह भी जा चुका है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। रविवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

See also  नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मा वितरण एवं आँख जांच शिविर संपन्न...

सहजनवा के भक्सा गांव के सिवान में 24 जनवरी को दो किशोरों का शव मिला था। हाथ-पैर बांधकर उनका गला रेता गया था। चिलुआताल इलाके के अपने ममेरे भाई के साथ 23 जनवरी की शाम साइकिल से शौच के लिए दोनों निकले थे। तब से लापता थे। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोर उसे कुकर्मी कहकर चिढ़ाता था। घटना वाले दिन बगल के गांव के एक दोस्त के साथ उसने किशोर को उसके ममेरे भाई को पकड़ लिया। हाथ-पैर बांधने के बाद किशोर का गला रेत दिया। अपना जुर्म छिपाने के लिए उसके ममेरे भाई की भी जान ले ली। चूंकि किशोर उसे अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में चिढ़ा रहा था लिहाजा आरोपितों ने उसे निर्वस्त्रत्त् कर दिया था। बताया जा रहा है कि उनके साथ हैवानियत की कोशिश हुई थी लेकिन पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

See also  विकास को गति देने के लिए बेहतर वित्तीय प्रबंधन जरूरी: मंत्री रामविचार नेताम, प्रदेश के सभी आश्रम- छात्रावासों की होगी रैंकिंग, बनेगा बेहतर वातावरण, ठेकेदारों के भरोसे ना छोड़े निर्माण कार्य, अधिकारी करें नियमित मॉनिटरिंग, बालिका आश्रम-छात्रावासों के निरीक्षण के निर्देश, आदिम जाति कल्याण मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!