Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जेवरात और नगदी रकम चुराने के लिए की थी डेयरी संचालक की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, थाना चांपा क्षेत्र में हुए वृद्ध की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना चांपा क्षेत्र में हुए वृद्ध की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस एवं सायबर टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों दीपक यादव पिता एकादशियां यादव उम्र 30 वर्ष साकिन मोदी चौक चाम्पा एवं साहिद बेग पिता सलीम बेग उम्र 26 वर्ष साकिन शनि मंदिर के पास चाम्पा ने घर अंदर प्रवेश कर डेयरी संचालक वृद्ध का केबल वायर से गला दबा कर हत्या करने के बाद आलमारी से जेवर व नगदी रकम को चुरा लिया था। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  घटना में प्रयुक्त स्कूटी होंडा एक्टिवा मेहरून कलर क्रमांक सीजी 11, एपी – 7877, एक लोहे का सुमा एवं दो नग मोबाइल, हत्या में उपयोग किये लाल केबल वायर व नगदी रकम 6700 रुपये बरामद कर धारा 450, 302, 382 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी संतोष कुमार पांडेय दिनांक 26 जून 2024 को मर्ग इंटिमेशन थाना चांपा में दर्ज कराया की मृतक छोटेलाल पांडेय का शव अपने मकान में मृत पड़ा है पास में लाल रंग का वायर तथा घर का आलमारी टूटा है जिसका शव पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में वायर से गले की स्वासनली को दबाने से मृत्यु होना लेख करने पर थाना चाम्पा पर अपराध क्रमांक 268/24 धारा 450,302,382 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना के दौरान मृतक के घर के आसपास के सी सी टी व्ही कैमरा, संदेहियों के कथन पर आरोपीगण घटना के आसपास मृतक के मकान पास से आरोपी दीपक यादव के मेहरून कलर के हौंडा एक्टिवा में मृतक के घर तरफ जाते दिख रहे तब। जिस पर उक्त दोनों व्यक्तियों की पहचान कर गवाहों के समक्ष पूछताछ मेमोरेंडम में अपना अपराध स्वीकार किये जो बताये की मृतक के डेयरी दुकान के पास मकान होने व वही आरोपी दीपक यादव का जरी चना का दुकान होने से जान पहचान था जिससे आरोपी दीपक के साथ मृतक के मकान भी गया है तथा आरोपी साहिद भी मृतक के घर जा चुका था। आरोपीगणो को मालूम था कि दिनांक घटना 26 जुन 2024 को मृतक घर में अकेला है मृतक का लड़का अमित खाटू श्याम गया तब। तब दोनों प्लानिंग कर दोपहर 01 बजे दोनों शराब पीकर अपने स्कूटी से मृतक के घर जाकर मृतक के बिस्तर में बैठकर मृतक के खाना खाने के बाद बिजली के वायर से मृतक के गला को फंसा कर तथा हाथ व पैर को साहिद पकड़ा था, जिसको हत्या करने के बाद लोहे के सुमा से आलमारी का लाकर को तोड़कर अंदर से सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमका,व नगदी रकम को चोरी कर लिए थे। पैसा को आपस में बांट लिए तथा लगातार पुलिस के पूछताछ से सोने के जेवर को कुदरी बैराज में पकड़े जाने के डर से गहरे पानी में फेक देना बताए। आरोपी गणो के मेमोरेंडम पर स्कूटी,मोबाइल लोहे का सुमा व लाल रंग का केबल वायर तथा जुमला 6700 रुपए को बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. डा. नरेश पटेल थाना प्रभारी चांपा सायबर सेल प्रभारी पारस पटेल उपनिरी के डी बनर्जी, विवेक सिंह, दिलीप सिंह, मुकेश पांडेय, अरुण सिंह, प्रधान आर. प्रकाश राठौर, अजय चतुर्वेदी, वीरेंद्र टंडन, महिला प्रधान श्यामा जसवाल, आर. दिकेश्वर साहू, नितिन द्विवेदी, माखन साहू,  संकर राजपूत, पदम राज सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी, सायबर सेल जांजगीर से प्रधान आर. मनोज तिग्गा, प्रधान आर विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा, आर. आनंद सिंह, प्रदीप दुबे, मोहमद शाहबाज, गिरीश कश्यप सराहनीय रहा।

See also  छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!