Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Big Breaking : ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची भगदड़…

CG Big Breaking : ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची भगदड़।

दुर्ग। CG Big Breaking : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुर्ग रेलवे स्टेशन के गुड शेड यार्ड में खड़ी एक ट्रेन के एसी कोच में भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। आग इतनी भयंकर थी कि इसके धुएं को दूर-दूर तक देखा जा सकता था।

बताया जा रहा है कि खाली ट्रेनों को खड़ा करने के लिए यह यार्ड इस्तेमाल किया जाता है, जहां अचानक एक ट्रेन के एसी कोच में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बोगी जलकर खाक हो गई। घटनास्थल पर दमकल विभाग और रेलवे टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की, और तीन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हैं।

See also  36 पाव देशी प्लेन शराब एवं 07 पाव अंग्रेजी अवैध शराब के साथ बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!