Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही…

हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 30 अक्टूबर 2023 को रात्रि 09.15 बजे सूचक भूपेन्द्र चौहान उम्र 19 साल निवासी भोगहापारा शिवरीनाराण थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि इनकी बुआ कन्या चौहान दोपहर करीबन 01.30 बजे घर से निकली थी जो शाम 06.00 बजे तक घर वापस नही आने पर आस-पास तलाश कर रहे थे तभी पता चला कि कन्या चौहान मृत हालत में जितेन्द्र चन्द्रा के डिस्पेंसरी में पड़ी है कि सूचक के सूचना पर थाना शिवरीनारायण में मर्ग क्रमांक 81/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।
मर्ग जांच दौरान मृतिका कन्या चौहान उम्र 40 साल के शव का पीएम कर्ता डाक्टर से सम्पर्क कर शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया। जो गला दबाने एवं दम घुटने से मृत्यु होना लेख करने एवं मर्ग जांच दौरान गवाहो के कथनानुसार शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा के विरुद्ध अपराध सदर धारा का कारित करना सबूत पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध अनेक 478/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना दौरान आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि मृतिका कन्या चौहान मेरे डिसपेंसरी शिवरीनारायण में काम करती थी, उसका काम ठीक नही होने से कुछ महिने पहले मैने उसको काम से निकाल दिया था जो मुझे काम से निकाल दियें हो कहकर वाद विवाद करती थी इसी बात को लेकर मैने गुस्से में आकर हाथ से गला दबाकर हत्या करना बताया।
विवेचना दौरान आरोपी जितेन्द्र चन्द्रा उम्र 42 साल निवासी सलनी थाना जैजैपुर हाल शिवरीनारायण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी चांपा यदूमणि सिदार के नेतृत्व में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी, कृष्णपाल सिंह, सउनि भुवनेश्वर राठौर, प्रआर तारिकेश पाण्डेय, महिला आर सरिता लहरे, मोनिका जोगी का सराहनीय योगदान रहा।

See also  दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले अमर सुल्तानिया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!