Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जुआ खेलने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार, चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही…

जुआ खेलने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार, चौकी नैला पुलिस की कार्यवाही
 
जांजगीर-चांपा। चौकी नैला पुलिस ने जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 30 अक्टूबर 23 को मुखबीर से सूचना मिला कि खोखसा खार में अलग-अलग जगहों पर कुछ लोग रूपये पैसा का दाव लगाकर, हार-जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है कि सूचना पर चौकी नैला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी वीरेन्द्र कुमार पटेल उम्र 27 साल निवासी बसंतपुर, राजेन्द्र कुमार पटेल उम्र 27 साल निवासी बसंतपुर,  रामनाथ यादव उम्र 37 साल निवासी पाली,  संतोष कुमार साहू उम्र 40 साल निवासी सरखों चौकी नैला को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 1,900 रूपए एवं 52 पत्ती तास को समक्ष गवांहो के सामने बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना चौकी नैला में अपराध क्रमांक 749/2023 धारा 03 जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कायम कर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
इसी प्रकार कुछ ही दुरी पर अलग जगह पर आरोपी  विक्रम सिंह चौहान उम्र 28 साल निवासी खोखसा, नारायण सिंह चौहान उम्र 38 साल निवासी गुड़ीपारा खोखसा, धरम सिंह चौहान उम्र 35 साल निवासी खोखसा चौकी नैला को काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया। आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 1600 रूपए एवं 52 पत्ती तास को समक्ष गवाहन के बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना चौकी नैला में अपराध क्रमांक 748/2023 धारा 03 जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े आरक्षक राजेश कश्यप, मिलन राठौर, प्रकाश द्विवेदी संतोष प्रधान, संत कुमार कुर्रे, सुनील सिंह एवं चौकी नैला स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, राज्य स्तरीय आयोजन में 21 हजार लोगों के योगाभ्यास करने का लक्ष्य, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने योग सेंटर संचालकों की ली विशेष बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!