Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नगरीय निकाय कर्मचारी 12 से रहेंगे हड़ताल पर, काम काज होगा प्रभावित…

जांजगीर-नवागढ़। नगरीय निकाय के नियमित कर्मचारी अपने 6 सूत्रीय मांगों के लेकर 12 नवम्बर से 14 नवंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इसी कड़ी में नवागढ़ नगर पंचायत के सभी कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे। जिससे नगर पंचायत कर्मियों के हड़ताल में जाने से नगर पंचायत सहित नगर के साफ सफाई आदि अन्य कार्यों पर इसका असर देखने को मिलेगा नगर में जलापूर्ति, जन्म मृत्यु निबंधन कार्य, होल्डिंग टैक्स भुगतान संबंधी कार्य, कार्यालय संबंधी कार्य एवं कचरा उठाव संबंधित कार्य प्रभावित रहेगा। इससे नगरवासियों को निश्चित रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।जांजगीर जिले के नगरीय निकाय कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पांडेय ने बताया कि हमारे संगठन के द्वारा पूर्व में जब आंदोलन किया गया था, तब राज्य सरकार ने उनकी मांगों को पूर्ण करने वादा किया था और इसके लिए एक समिति का गठन किया गया था पर रिपोर्ट का अता-पता नहीं है।

See also  छपोरा सब स्टेशन में बिजली विभाग की बड़ी अनियमितता उजागर रसूखदार के लिए शिफ्ट की गई 11000 केवी लाइन, विभाग लीपा-पोती में व्यस्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!