Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर बिग ब्रेकिंग: 65 लाख की डकैती में पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, दुर्ग-राजनांदगांव से 10 आरोपी गिरफ्तार…

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई।

रायपुर। रायपुर के अनुपम नगर में 65 लाख की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस संगठित अपराध का मुख्य आरोपी पीड़ित का पड़ोसी ही है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दुर्ग और राजनांदगांव से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खुफिया इनपुट्स के आधार पर रायपुर पुलिस ने देर रात विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसमें आरोपियों को धरदबोचा गया। बताया जा रहा है कि डकैती की रकम का बंटवारा करने के लिए सभी आरोपी गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए थे। यह अपराध जमीन विवाद के चलते अंजाम दिया गया था।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मलेरिया से निपटने हरसंभव उपाय करने दिए निर्देश, बिलासपुर कलेक्टर ने वीसी के जरिए बैठक लेकर की समीक्षा...

जैसे ही पुलिस को डकैतों की सटीक लोकेशन की जानकारी मिली, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसीसीयू के एडिशनल एसपी व प्रभारी परेश पांडे के नेतृत्व में 60 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया। 10 अलग-अलग टीमें रातोंरात दुर्ग और राजनांदगांव रवाना की गईं। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सुबह 6 बजे रायपुर लाया गया।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और उनकी टीम की इस सफल कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!