BIG BREAKING: पूर्व सीएम अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बवाल, जोगी कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, अज्ञात पर FIR दर्ज…जानिए विस्तार से पूरा मामला

गौरेला। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी एक बार फिर चर्चा है। दरअसल, अजीत जोगी की गौरेला के ज्योतिपुर चौक पर अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे अज्ञात लोगों ने चोरी-छिपे हटा दिया और दूसरी जगह फेंक दिया था। इसकी जानकारी लगते ही जोगी कांग्रेस सड़क पर उतर गई है। बता दें कि तीन दिन पहले ही ज्योतिपुर तिहारे पर मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसका अनावरण 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर होना था। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
इसके विरोध में जेसीसीजे कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद प्रतिमा स्थल पर धरने पर बैठ गए हैं। प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में अमित जोगी धरने पर बैठे। इसके बाद गौरेला के ज्योतिपुर तिराहे पर अजीत जोगी की प्रतिमा को फिर से स्थापित किया गया। जेसीसीजे कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मूर्ति को उसके पैरों से तोड़कर बेहद अपमानजनक तरीके से हटाया गया और रात के अंधेरे में नगरपालिका परिसर के पास स्थित एक गंदी जगह पर फेंक दिया गया। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम ऋचा चंद्राकर और एसडीओपी दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे। गौरेला थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।



