Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

 22 लीटर अवैध  कच्ची महुआ एवं 49 पाव देशी प्लेन शराब के साथ, 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 17 मार्च 2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमे थाना पामगढ़ क्षेत्र में आरोपी नारायण अनंत निवासी केशला के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, चौकी नैला क्षेत्र में आरोपी समेलाल पटेल  निवासी औवराइकला के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना जांजगीर क्षेत्र में आरोपी राजेंद्र उर्फ हरिचरण पैगवार निवासी पचेड़ा के कब्जे से 49 पाव देशी प्लेन शराब एवम परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जुमला शराब कीमती 6120 रुपए को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अलग अलग अपराध  धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही मे थाना जांजगीर से निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, थाना पामगढ़ से उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि नरेन्द्र डिक्सेना, आर. मुकेश कमलेश, अनुज खरे, चौकी नैला से उप निरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया का योगदान रहा।

See also  खाता खुलवाने के एवज में 1 से 2 हजार  रुपए मांग रहे शाखा प्रबंधक बिर्रा, जांजगीर चांपा के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर शाखा बिर्रा का मामला...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!