Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नवागढ़ ब्लॉक में स्वास्थ्य जागरूकता लाने घर-घर दस्तक देंगी मितानिन, चार चरणों में 100 दिवस चलेगा कार्यक्रम…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ टीबी, कुष्ठ जैसे संक्रामक बीमारियों से मुक्त हो और एक स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ बने, इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर वयोवृद्ध की सम्पूर्ण जॉच के साथ जन समुदाय में टीबी एवम कुष्ठ की जागरूकता और संदेहास्पद व्यक्तियों की जॉच, उपचार एवं परामर्श के लिए नवागढ़ ब्लॉक में मितानिन और स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर दस्तक देंगे।
नवागढ़ बीएमओ डॉ. एनके साहू ने बताया कि कलेक्टर आकाश छिकारा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर ममता यादव के कुशल निर्देशन एवं सीएमएचओ व डीपीएम के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम 7 दिसंबर से 23 मार्च 2025 तक सौ दिवस तक चार चरणों में किया जाना है। कार्यक्रम प्रबंधक नवागढ़ विजय निर्मलकर ने इस सर्वे दल के सदस्यों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि प्रथम चरण में सर्वे के दौरान मितानिन और आरएचओ की टीम घर-घर दस्तक देते हुए टीबी, कुष्ठ संभावित व्यक्ति की जानकारी के साथ वयोवृद्ध की समस्त रिकॉर्ड संकलित करेगी, जो मितानिन प्रशिक्षक के माध्यम से पीएचसी को प्रस्तुत करेगी, वहां चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में जेएसए द्वारा एनआईसी पोर्टल में एंट्री की जावेगी। दूसरे से लेकर चौथे चरण तक सर्वे के दौरान प्राप्त संभावित टीबी एवं कुष्ठ के मरीजों की जांच, उपचार एवं निदान किया जाएगा। साथ ही वृद्धावस्था के मरीजों को जांच उपरांत छड़ी, सुनने का यंत्र, प्राथमिकता के आधार पर समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदाय किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक, बीईटीओ, स्वस्थ्य पर्यवेक्षक, सीएचओ, एसटीएस, आरएचओ महिला पुरुष, मितानिन, ब्लॉक समन्वयक सह प्रशिक्षक, मितानिन उपस्थित थे।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, राजस्व पखवाड़ा एवं जनसमस्या निवारण शिविर में सभी अधिकारी शिविर में रहे मौजूद - कलेक्टर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!