Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR: देर रात गोली चली, पार्षद के विजय जुलुस के दौरान युवक ने की फायरिंग, कार्यकर्ता घायल, फिर जो हुआ…

रायपुर। राजधानी रायपुर से देर रात गोली चली है। यहां के कोटा के चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात कांग्रेस पार्षद के विजय जश्न के दौरान फायरिंग की गई। मामले में विजयी जुलूस के बाद कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज अकादमी संचालक ने एयरगन से फायर किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना इलाके का है। जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी की पार्षद पद पर जीत के बाद विजय जुलूस निकाली गई थी। इसी दौरान एयरगन से फायरिंग की गई। वहीं एयरगन फायर में भूपेश चंद्राकर नामक कांग्रेसी कार्यकर्ता के कमर में छर्रा जाकर लगा है। जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव कर दिया।

See also  सीएम विष्णुदेव साय ने किया देश के पहले हाइड्रोजन ईंधन चलित ट्रक का शुभारंभ

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर आरोपी अकादमी संचालक नन्द किशोर हिरासत में ले लिया है। घटना में घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!