Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नवगठित सक्ती जिले में जल्द होगी मिलेट कैफे की शुरुआत…

नवगठित सक्ती जिले में जल्द होगी मिलेट कैफे की शुरुआत

सक्ती। नवगठित सक्ती जिले के नागरिक बहुत जल्द ही मिलेट्स कैफे के लजीज व्यंजन का स्वाद और आनंद ले सकेंगे। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में सक्ती जिले के जेठा में संचालित रेस्टोरेंट एंड कैफे में जल्द ही मिलेट्स कैफे की शुरुवात की जाएगी। जिससे रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों से बने व्यंजन का स्वाद क्षेत्रवासीयो को लेने का अवसर मिलेगा। रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों से बने आहार सेहत के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होता है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जेठा में रीपा योजना के तहत् संचालित स्वाद महल रेस्टोरेंट एन्ड कैफे परिसर मे मिलेट कैफे का संचालन किया जायेगा। जिसमें ज्वार और बाजरे की रोटीं, रागी का चीला, उपमा, खीर, अप्पे ईत्यादि पौष्टिक खाद्य सामाग्री की सुविधा उपलब्ध होगी। लोगो को स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए जिले का प्रथम मिलेट कैफे नेशनल हाईवे, एसपी ऑफिस के सामने रेस्टोरेंट एंड कैफे में संचालित किया जाना है। जिसमें स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यजंन की सुविधा उपलब्ध होगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन शुरू किया गया है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मिलेट कैफे खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में अब नवगठित सक्ती जिले में भी मिलेट्स कैफे की शुरुआत की जाएगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार मोटे अनाज कुटकी को चावल की तरह पकाया जाता है, यह आयरन एन्टीऑक्सीडेन्ट से भरपुर होता है। यह एनीमिया रोगी के लिए लाभदायक होता है तथा इसके सेवन से माटापा नहीं होता। इसी प्रकार मोटे अनाज कोदो की विशेषता यह है कि यह पेट की नमी बनाये रखता है। इससे ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है तथा इसके सेवन से कैंसर की संभावना कम हो जाती है। मोटे अनाज ज्वार में पोषक तत्व अधिक होता है। इसमे प्रचुर मात्रा मे फाईबर पाई जाती है, यह अनाज मधुमेह को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। बाजरा पाचन तंत्र को बेहतर बनाने तथा वजन नियंत्रण में लाभकारी होता है। इसके साथ ही यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी लाभकारी होता है। इसी प्रकार रागी कैल्सियम और आयरन से भरपुर होता है। यह मधुमेह एवं एनीमिया रोगी के लिए लाभकारी होता है। इस प्रकार मोटे अनाजों में अनेक लाभकारी गुण पाए जाते हैं।

See also  बिलासपुर–कटनी रेल सेक्शन में ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मौत, एक घंटे तक बाधित रहा रेल यातायात

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!