Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटे जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आगे आए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के छात्र…

समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने किया राशन वितरण

जगदलपुर,05 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के मांदर गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

इस आपदा की घड़ी में जिला प्रशासन के प्रयासों को मजबूती देने के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय भी आगे आया है। विश्वविद्यालय के समाज कार्य (सोशल वर्क) विभाग ने प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया। विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. तुलिका शर्मा, सहायक प्राध्यापिका अनुष्का अतराम और सहायक प्राध्यापक डॉ. डिगेश्वर साहू के साथ एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मांदर गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और राशन वितरित किया।

See also  CG NEWS : विदेशी फंड लेने वाले छत्तीसगढ़ के 153 एनजीओ की होगी जांच, सीएम ने दिए आदेश...

ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन ने तुरंत उनकी सुध ली और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। साथ ही, विश्वविद्यालय की तरफ से मिली मदद उनके लिए बहुत सहायक साबित हुई है। इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि मुश्किल समय में सामाजिक संस्थाओं और शिक्षा संस्थानों का सहयोग राहत कार्यों को और भी प्रभावी बना सकता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!