Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ स्टेट पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात…

मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ स्टेट पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शुक्रवार को  शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में अनुपूरक बजट के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शासकीय कर्मियों के हित में की गई घोषणाओं के लिए उनका आभार जताया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय कर्मियों के लिए चार प्रतिशत डीए में वृद्धि के साथ ही सातवें वेतनमान के मुताबिक गृह भाड़ा भत्ता देने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून तथा शंाति व्यवस्था बनाए रखने में हमेशा चौकन्ना रहकर तत्परतापूर्वक कार्य के लिए कहा। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओ.पी. शर्मा, उपाध्यक्ष तारकेश्वर पटेल सहित अभिषेक महेश्वरी, सुखनंदन राठौर, आकाश राव, पीताम्बर सिंह पटेल, धीरेन्द्र पटेल, सुशील नायक, मनोज ध्रुव, उदयन बेहार, जितेन्द्र चन्द्राकर, सुश्री कल्पना वर्मा, गुरू प्रधान, पंकज शुक्ला, सुश्री अमृता शोरी, सुमीत गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

See also  NTR की ‘ड्रैगन’ की पहली झलक देखकर इंटरनेट पर आया तूफान, फैंस ने कहा- असली मैन ऑफ द मासेस!

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!