Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति ने जांजगीर-चांपा न्यायालय परिसर का किया औचक निरीक्षण…

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति ने जांजगीर-चांपा न्यायालय परिसर का किया औचक निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलापुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् औचक निरीक्षण हेतु जॉजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने वहां जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर उन्होंने परिसर में अस्त व्यस्त पार्किंग, कोर्ट प्रांगण में अवारा पशुओं का विचरण, भवन की दिवालों में जगह-जगह सीपेज होना तथा वॉशरूम को अत्यधिक अस्वच्छ होना पाया। उपरोक्त तथ्यों को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु जिला न्यायाधीश को निर्देश दिये गये।

See also  CG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना हेलमेट के 24 पुलिसकर्मी के कटे चालान, ITMS से हो रही निगरानी

ज्ञात हो कि मुख्य न्यायाधिपति द्वारा यह औचक निरीक्षण का लगातार दूसरा दिन था। मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा द्वारा अधिवक्ताओं के बाररूम का भी निरीक्षण किया गया तथा उनके समस्याओं को सुनकर शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधितों को निर्देश दिये। उनके द्वारा कॉन्फ्रेन्स हॉल में जिले के सभी न्यायाधीशों के साथ एक संयुक्त बैठक कर प्रकरणों को शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने एवं 5 से 10 वर्ष के पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित गति से निराकृत करने हेतु निर्देश दिया गया। औचक निरीक्षण में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा भी शामिल थे।
ज्ञात हो कि मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आये हुए मात्र 03 माह ही व्यतीत हुए हैं। उक्त 03 माह के कार्यकाल में ही जिला न्यायालय रायपुर, बिलासपुर, कॉकेर, जगदलपुर दंतेवाड़ा, कोरबा, कटघोरा एवं मुंगेली का निरीक्षण कर मूलभूत सभी आवश्यक कार्य को शीघ्रातिशीघ्र दुरूस्त करने का निर्देश दे चुके हैं।

See also  परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव एवं डिप्रेशन को दूर करने दक्षता विकास एवं अभिप्रेरणा प्रशिक्षण संपन्न...

इस प्रकार मुख्य न्यायाधिपति के लगातार औचक निरीक्षण करने से राज्य के समस्त जिला न्यायालयों एवं संबंधित अधिनस्थ न्यायालयों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार होना प्रारंभ हो गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!