Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शिक्षक अकादमी द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया…

शिक्षक अकादमी द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया

जांजगिर-चांपा। शिक्षक साथियों द्वारा शिक्षक व छात्र छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाली बहुआयामी संस्था शिक्षक कला व साहित्य अकादमी द्वारा वृक्षारोपण रोपण अभियान अकादमी के सस्थापक संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस के जन्मदिन के अवसर पर सुकली सहित विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण का बृहद आयोजन किया गया। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने केक काटकर उनके सुखमय,दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। अकादमी के प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है, पर्यावरण प्रदूषण की बढ़ती समस्या , प्रकृति के साथ हो रहे मानवी शोषण और औद्योगिकरण व शहरीकरण के नाम पर हो रहे वृक्ष को काटने से हमारे जीवन में संकट गहराता जा रहा है एक ओर पानी की विकट समस्या देखने को मिल रहा है वही दूसरी ओर आक्सीजन की कमी के चलते परेशानी हो रही है, इन सबसे बचाने में सबसे बड़ी भूमिका है वृक्ष की होती है। पौधारोपण कर धरती में हरियाली लाये ,पौधा रोपित कर उनके देखभाल की जिम्मेदारी भी हमे लेना है। वृक्ष लगाये जीवन बचाये अभियान अंतर्गत नीम, बादाम, आंवला,गुलमोहर, आदि के पौधे रोपित किये गए।इस दौरान अकादमी के महिला प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी श्रीमती चमेली साहू, राधेश्याम कवर जिला महासचिव,सावित्री सराफ, धर्मींन गदेवाल,रंजना नायक,ज्योति द्विवेदी,रश्मि सिंह,मंजू मरकाम,जानकी पटेल, कु प्रभा वैष्णव,शारदा राठौर,सहित पदाधिकारी, शिक्षक व छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

See also  यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध की आग अब छत्तीसगढ़ में, 25 फरवरी को सर्व यादव समाज प्रदेशव्यापी ज्ञापन के साथ करेगा विरोध प्रदर्शन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!